{"_id":"6afda17e575c445e4503c2d8","slug":"protest-announced-over-the-poor-state-of-health-and-transport-services-in-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-175186-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं की बदहाली पर आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं की बदहाली पर आंदोलन का एलान
विज्ञापन
. 30 नवंबर को आरएम रामपुर कार्यालय के बाहर धरना
. 7 दिसंबर को नागरिक अस्पताल आनी में 24 घंटे तक देंगे धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का एलान किया है। मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत 30 नवंबर को आरएम रामपुर कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा, जबकि 7 दिसंबर को नागरिक अस्पताल आनी के बाहर 24 घंटे का प्रदर्शन किया जाएगा। मोर्चा की बैठक सह संयोजक एवं सेवानिवृत्त बीओ डोला सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पदम प्रभाकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 31 अगस्त को प्रशासन के साथ हुए लिखित समझौते के तहत तय कार्यों की समीक्षा की गई। मोर्चा ने आरोप लगाया कि प्रशासन और संबंधित विभाग समझौते के अनुरूप कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं। सब्जी मंडी और एनएच-305 टनल से जुड़ी मांगों पर निर्धारित समयसीमा 31 दिसंबर को पूरी हो रही है। इन मुद्दों को लेकर जनवरी में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बस सेवाओं की बदहाली पर भी रोष जताया गया। कठारा बस सेवा, आनी-कांडा वाया शामदी-जाओं और आनी-टिपर-पटारना बसों को नियमित करने की मांग को लेकर 30 नवंबर को आरएम रामपुर कार्यालय के बाहर धरना देने का निर्णय लिया गया। वहीं, नागरिक अस्पताल आनी में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने, रिक्त पद भरने और शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की जॉइनिंग रद्द कर उन्हें मंडी नेरचौक भेजने के फैसले का विरोध किया गया। ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों और पशु औषधालयों की बदहाली के खिलाफ 7 दिसंबर को अस्पताल कार्यालय के बाहर 24 घंटे का धरना दिया जाएगा। मोर्चा संयोजक पदम प्रभाकर ने कहा कि आनी के विकास को लेकर सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। दलाश-लुहरी क्षेत्र के जनमुद्दों पर 5 दिसंबर को विश्राम गृह दलाश में बैठक होगी। वहीं, 8 दिसंबर को बंद सड़कों और लंबित पीएमजीएसवाई सड़कों को लेकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में बालकृष्ण, रूपेंद्र बंधु, हिरालाल जोशी, यशपाल, बहादुर सिंह, रोशन, कमलदास, फकीर चंद, सुमा सागर, टीकमा, लता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी तारा चंद और नितिन भी मौजूद रहे।