{"_id":"5d3b2b458ebc3e6cff02d89c","slug":"project-scheam-rampur-hp-news-sml3017894196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावडा कुडडू परियोजना के डैम में तलाशी जाएगी पर्यटन की संभावनाए- बरागटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावडा कुडडू परियोजना के डैम में तलाशी जाएगी पर्यटन की संभावनाए- बरागटा
विज्ञापन
ऩरेन्दर बरागटा हाटकोटी
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल। सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि सावड़ा कुड्डू जल विद्युत परियोजना के हाटकोटी डैम साइट पर पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। योजना का पूरा प्लान बनाकर मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। सरकार से हरी झंडी मिलने पर विद्युत परियोजना के इस डैम में पर्यटक जल क्रीड़ाओं का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन क्षेत्र के विकसित होने से बेरोजगारों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
बरागटा ने शुक्रवार को हाटकोटी में दुर्गा माता मंदिर के पार्क में लोक निर्माण विभाग रोहड़ू वृत्त की ओर से पौध रोपण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मैगनोलिया का पौधा लगा कर कार्यक्रम की शुरूआत की। बरागटा ने लोनिवि, उद्यान विभाग, वन विभाग के अधिकारियों से इस पार्क को सुंदर बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विराट नगर में पब्बर और बिश्कल्टी नदी का संगम स्थल सावड़ा कुड्डू परियोजना के डैम में डूबने के बाद अब नए तरीके से उचित स्थान पर विकसित किया जाएगा। जिससे लोगों में इस स्थान का धार्मिक महत्व बना रहे। इसके लिए परियोजना के उच्च अधिकारियों को सरकार की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कारगिल दिवस के बारे में लोगों को बताया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को देश की एकता अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान लोनिवि के मुख्य अभियंता ललित भूषण, एचपीपीसीएल के जीएम मनन, एसडीएम बीआर शर्मा, डीएफओ सीबी चंदू ताहशीलदार, एसई लोनिवि जितेंद्र धीमान, तहसीलदार जुब्बल चंद्रमोहन ठाकुर, एक्सईएन राजेश ठाकुर, राजेश गर्ग, एसडीओ मनोज भारद्वाज, पीपी शर्मा, उप निदेशक उद्यान विभाग राजेश्वर सिंह परमार सहित काफी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।