{"_id":"6aa92c892fb245312e0c1d68","slug":"program-organized-in-jhakri-on-nutrition-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169805-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ समाज की नींव : विशाल मेहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ समाज की नींव : विशाल मेहता
विज्ञापन
. झाकड़ी में पोषण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
परिवार नकल के लिए डिजिटल सुविधा की जानकारी भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। झाकड़ी पंचायत ने पोषण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीणों को सही पोषण और स्वस्थ बचपन का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान विशाल मेहता ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों के खान-पान, पोषण और विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। कार्यक्रम में परिवार नकल प्राप्त करने को लेकर भी पंचायतवासियों को जागरूक किया गया। उन्हाेंने कहा कि अब परिवार नकल प्राप्त करने के लिए पंचायत घर में व्यक्तिगत रूप से आना अनिवार्य नहीं है। लोग पंचायत सचिव के माध्यम से भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को पंचायत सचिव को अपनी परिवार पहचान संख्या उपलब्ध करवानी होगी। आवेदन दर्ज होने के बाद पंचायत सचिव के पास यूपीआई अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से 13.80 रुपये का सरकारी शुल्क ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। शुल्क जमा होने के बाद परिवार नकल की प्रति उपलब्ध करवाई जाएगी। परिवार नकल प्राप्त करने के लिए तीन विकल्प उपलब्ध हैं। लोग घर बैठे ई-जिला हिम सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नजदीकी लोकमित्र केंद्र से सेवा ले सकते हैं या पंचायत सचिव के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं। पंचायत ने लोगों से डिजिटल माध्यम अपनाकर समय और धन की बचत करने की अपील की है।