फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Prof. Viren was chosen as the Man of the Series

Rampur Bushahar News: प्रो. वीरेन को चुना मैन ऑफ द सीरीज

Mon, 16 Mar 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Prof. Viren was chosen as the Man of the Series
रामपुर कॉलेज में आयोजित वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के साथ उपस
. आनी और करसोग काॅलेज वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में रहा प्रथम
विज्ञापन

. रामपुर कॉलेज में वन-डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप का किया आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वन-डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट प्रतियोगिता पाटबंगला मैदान में करवाई गई। प्रतियोगिता का आयोजन आईक्यूएसी, शारीरिक शिक्षा विभाग और रोड सेफ्टी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया बतौर मुख्य अतिथि और निरमंड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय करसोग, राजकीय महाविद्यालय आनी, राजकीय महाविद्यालय निरमंड, राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ, राजकीय महाविद्यालय सिराज लंबाथाच और रामपुर महाविद्यालय की दो टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में फाइनल मैच आनी कॉलेज और करसोग कॉलेज के मध्य खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया और रद्द करना पड़ा। आयोजन समिति के निर्णय अनुसार आनी और करसोग टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रो. वीरेन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन आपसी सौहार्द, भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. कुलजीत सिंह ने कहा कि अध्यापकों के बीच इस प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होना अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. विद्या बंधु नेगी के संयोजन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed