फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   prize distiribution finction in morden public school

अमृतांशु को मिला जेम ऑफ द स्कूल का खिताब

Sun, 20 Nov 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
prize distiribution finction in morden public school
मार्डन स्कूल फागू में वार्षिक समारो ह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। माडर्न पब्लिक स्कूल फागू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग के प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक रमेश खाची ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या संतोष खाची ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर वर्षभर का लेखाजोखा अतिथियों और अभिभावकों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने स्कूल में शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की बारहवी कक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेशभर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अमृतांशु शर्मा को जैम ऑफ द स्कूल के खिताब से सम्मानित किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में चार नेशनल खेलने वाले अंतरिक्ष खाची, खोखो के राष्ट्रीय खिलाड़ी अखिल खाची, कुश्ती की राष्ट्रीय खिलाड़ी अवंशिका चंदेल और योगा की राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुषी शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सत्र 2021-22 में दसवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली तमन्ना शर्मा, 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली निहारिका कंवर और 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली पलक ठाकुर को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारहवीं कक्षा के कला संकाय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली ईशिता ठाकुर, 92 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली शुभांगिनी वर्मा, 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विपुल वर्मा, वाणिज्य संकाय में 92 प्रतिशत अंक पाने वाली रिया झिना, 89 प्रतिशत अंक पाने वाली हर्षिता चंदेल और 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले दीपक वर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ठियोग नगर परिषद उपाध्यक्ष रीना शर्मा और हीरा सिंह जगटा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed