फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   press confrence

व्यापारियों में भ्रम और भय की स्थिति पैदा कर रहा पुराना व्यापार मंडल 16-31-40

Fri, 14 Aug 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हाल ही में गठित हुए रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने दो टूक शब्दों में चेताया है कि बीते 25 वर्षों से चल रहा व्यापार मंडल शहर के व्यापारियों में भ्रम और भय की स्थिति पैदा न करे। व्यापारियों ने स्व घोषणा पत्र पढ़ कर ही अपने हस्ताक्षर किए हैं और सदस्यता फार्म भरे हैं, जबकि पुराना व्यापार मंडल रामपुर जबरन व्यापारियों को अपने साथ जोड़ने के झूठे दावे कर रहा है।
विज्ञापन

सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि यदि वर्षों से चल रहा व्यापार मंडल उनसे पूर्व पंजीकृत हुआ है, जिसका पंजीकरण रजिस्ट्रार या फिर सब रजिस्ट्रार से हुआ है तो उसे वह सार्वजनिक करें। ऐसी स्थिति में सर्वहितकारी व्यापार मंडल के सदस्य पुराने व्यापार मंडल से जुड़ने को तैयार हैं। किस संविधान के तहत पुराना व्यापार मंडल चल रहा है और आय व्यय का क्या लेखा जोखा है, इसे व्यापारियों और आम जनता के समक्ष सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इससे व्यापारियों में सही जानकारी पहुंचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारियों ने जो राशि व्यापार मंडल में जमा करवाई है, उस राशि का हिसाब भी दिया जाना चाहिए। नवगठित व्यापार मंडल के चीफ मेंटर सुरेश शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य रामपुर नप क्षेत्र के सभी व्यापारियों को एक साथ लेकर चलना है, जबकि पुराना व्यापार मंडल केवल शहर तक ही सीमित है।
विज्ञापन

अध्यक्ष तन्मय शर्मा ने कहा कि उनके व्यापार मंडल में 500 से अधिक व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण कर ली है। व्यापारियों के हितों को देखते हुए उनका बीमा करवाया जाएगा। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed