फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Preparation for National Survey-2024, Kinnaur, Reckong Peo

Rampur Bushahar News: परख के लिए तैयारी, 1418 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 19 Nov 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Preparation for National Survey-2024, Kinnaur, Reckong Peo
किन्नौर में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण मॉक अचीवमेंट में भाग लेते छात्र और छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 की तैयारी के लिए मॉक असेसमेंट-3 का जिला किन्नौर के सभी स्कूलों में आयोजन किया। इसमें जिला किन्नौर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों ने भाग लिया। सरकारी स्कूलों से कक्षा तीसरी के 469, कक्षा छठी के 458 और कक्षा नवीं के 491 ने भाग लिया। करीबी 1418 बच्चों ने इस सर्वे में भाग लिया।जानकारी के अनुसार, 4 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर का सर्वे होना है, जिसकी तैयारी अगस्त से की जा रही है। इसी सर्वे परिणामों के आधार पर राज्यों की रैंकिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग अभी तक 3 मॉक असेसमेंट कर चुका है । इस बार के परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है। किन्नौर में जिला स्तर की तैयारियों के लिए समग्र शिक्षा और एनसीईआरटी ने उपनिदेशक गुणवत्ता जिला किन्नौर बसंत कुमार नेगी और उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप नेगी को जिला स्तर के समन्वयक परख एवं सीबीएसई नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त फील्ड इन्वेस्टगेट् र्स और ऑब्जर्वर के प्रशिक्षण के लिए बृज मोहन नेगी को-ऑर्डिनेटर असेसमेंट प्रीतम नेगी को-ऑर्डिनेटर एमआई एस डाइट किन्नौर को जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed