फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   prdhan, Uppradhan took oath in Aani

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ

Thu, 28 Jan 2021 06:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
prdhan, Uppradhan took oath in Aani
आनी में एसडीएम चेत सिंह नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के पास अपने क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले पांच सालों में कई अवसर होंगे। इस दौरान प्रतिनिधि नियम और ईमानदारी के साथ अपने क्षेत्र का विकास करें। एसडीएम आनी चेत सिंह ने यह बात नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ समारोह के बाद कही।
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी जीसी पाठक ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी। समारोह में सबसे पहले पंचायत प्रधानों को एसडीएम चेत सिंह ने शपथ दिलाई। इसके पश्चात उप प्रधान पदों पर निर्वाचित होकर आए प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इसके उपरांत बीडीसी पद पर निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बीडीओ कार्यालय अधीक्षक लाल सिंह ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह में खंड विकास कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed