Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pran Pratishtha program of the temple of deity Vishnu Narayan started in Bhoonda

Rampur Bushahar News: भौंडा में देवता देवता विष्णु नारायण के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आरंभ

Sun, 11 Jan 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha program of the temple of deity Vishnu Narayan started in Bhoonda
भौंडा मे देवता देवता विष्णु नारायण के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने जाते देवत
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन हजारों देवलुओं के साथ पहुंचे देवता
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू।
भौंडा गांव में देवता विष्णु नारायण महाराज के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार को संघेड़ा रस्म के साथ आरंभ हो गया। तीन दिवसीय समारोह में शाटलु घाटी रोहल के देवता विष्णू नारायण और गजयानी से देवता विष्णु नारायण हजारों देवलुओं के साथ पहुंचे। मंदिर प्रतिष्ठा का यह तीन दिवसीय देव अनुष्ठान देवता बाशिक महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन रविवार को दोपहर दो बजे कुंभराडा गांव के करीब सौ पंडित अपनी भटोली लेकर अनुष्ठान में पहुंचे। मंदिर प्रांगण में देवता बाशिक महाराज ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाम पांच बजे शाटलु घाटी रोहल के विष्णु नारायण अपने देवलुओं के साथ पहुंचे। वहां पहले से उपस्थित देवता बाशिक महाराज के साथ उनका देव मिलन हुआ। इसके तुरंत बाद टिक्कराल क्षेत्र के गजियाणी गांव से देवता विष्णु नारायण अनुष्ठान में शामिल हुए, जिसके बाद सभी देवताओं का मिलन हुआ। देवताओं का मिलन व पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनियों पर देवलुओं का नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। पहले दिन संघेडा रस्म को पूरा करने के लिए मेहमान देवताओं की ओर से धूड़ी मंडल (रास मंडप) की परंपरा का निर्वहन किया गया। सोमवार को शिखा पूजर की मुख्य रस्म निभाई जाएगी। इसमें मंदिर के छत पर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर कमेटी विष्णु नारायण भौंडा के अध्यक्ष अश्वनी मेहता और मोतमीन दलीप भंडारी ने बताया कि देवता महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आरंभ हो गया है। रविवार को देवताओं का आगमन भौंडा में हुआ। तीन दिवसीय समारोह मंगलवार को संपन्न होगा।

भौंडा मे देवता देवता विष्णु नारायण के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने जाते देवत

भौंडा मे देवता देवता विष्णु नारायण के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने जाते देवत

भौंडा मे देवता देवता विष्णु नारायण के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने जाते देवत

भौंडा मे देवता देवता विष्णु नारायण के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने जाते देवत

भौंडा मे देवता देवता विष्णु नारायण के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने जाते देवत

भौंडा मे देवता देवता विष्णु नारायण के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने जाते देवत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed