फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pran Pratishtha ceremony at Mazgaon temple, program in Jury

Rampur Bushahar News: मझगांव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए पहुंचे आठ देवी-देवता

Fri, 28 Nov 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha ceremony at Mazgaon temple, program in Jury
मझगांव मंदिर की प्रतिष्ठा में पहुचं देवता का स्वागत करते श्रद्धालु। संवाद
श्रद्धालुओं ने जाई-भांजों का किया भव्य स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की उप तहसील सराहन के मझगांव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए शुक्रवार को आठ देवी-देवता पहुंचे। सबसे पहले जाई और भांजों का स्वागत देवता झांगरू और मंदिर कमेटी ने किया। इसके बाद भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मेहमान देवी-देवताओं को भव्य स्वागत किया। मंदिर की प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए नाग देवता बोंडा, रचोली जाख देवता, महारुद्र गसो, रूपी किन्नौर नारायण देवता, मझेवली नारायण, किन्नू नारायण, मनसा महामाई मुनिश और सिंहासिनी देवी त्यावल पहुंचे। देवी-देवता के साथ आए देवलुओं का भी स्वागत फूल, माला, धूप और जयकारों के साथ किया गया। शनिवार की सुबह फेर, शिखा पूजन, पूर्ण आहुति और कलश स्थापना होगी। लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मझगांव मंदिर के प्रधान चरण दास मेहता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में देवी-देवताओं के मिलन के हजारों लोग साक्षी बने। रामपुर क्षेत्र के हजारों लोग 51 साल बाद इस पल को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। लक्ष्मी नारायण मझेवली पांच भाइयों में सबसे बड़े हैं। वहीं, लक्ष्मी नारायण मझगांव दूसरे, लक्ष्मी नारायण किन्नू तीसरे, लक्ष्मी नारायण काशापाट चौथे और मुनिश की महामाई सब भाइयों से छोटी हैं। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहा धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के हजारों लोग पहुंच रहे हैं।

मझगांव मंदिर की प्रतिष्ठा में पहुचं देवता का स्वागत करते श्रद्धालु। संवाद

मझगांव मंदिर की प्रतिष्ठा में पहुचं देवता का स्वागत करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article