फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   pradhan took oath in Rampur

रामपुर में नवनिर्वाचित प्रधानों-उपप्रधानों ने ली शपथ

Sat, 23 Jan 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
pradhan took oath in Rampur
रामपुर विकास खंड में 36 पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान शपथ समारोह में भाग लेते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पदम छात्र स्कूल रामपुर में नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन एसडीएम सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने रामपुर खंड की 36 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समारोह में उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आम जनता ने आप पर जो विश्वास दिखाया है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरें और क्षेत्र के हर तबके के लोगों को साथ लेकर अपनी-अपनी पंचायतों में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएं।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार और पंचायतीराज विभाग की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं, जिससे आम जनता उन योजनाओं से लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी केआर कपूर और तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed