फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   pradhan Jagaatkhana, Rampur

जगातखाना में सतीश और ब्रौ में शशि बने प्रधान

Wed, 20 Jan 2021 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
pradhan Jagaatkhana, Rampur
जगातखाना पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान सतीश कुमार और वार्ड सदस्य छाया जीत के बाद। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव में मतदान के बाद नतीजे सामने आने के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल है। रामपुर शहर के साथ सटी जगातखाना पंचायत में सतीश कुमार, जबकि ब्रौ पंचायत में शशि कटोच को प्रधान चुना गया है। मंगलवार रात को आए नतीजों के बाद दोनों पंचायतों में जीत का जश्न शुरू हो गया।
विज्ञापन

शहर के साथ लगती ब्रौ और जगातखाना पंचायत में मंगलवार रात पंचायत प्रतिनिधियों के नतीजे घोषित हुए। जगातखाना पंचायत में तीसरी बार चुनाव लड़ने पर सतीश कुमार को जीत हाथ लगी है। यहां प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशियों में मुकाबला हुआ, जिसमें सतीश कुमार ने 340 मत प्राप्त कर एकतरफा जीत हासिल की। वहीं, उपप्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों में किशन जीत ने 387 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं, वार्ड एक से भीम देव, 2 से छाया कुमारी, 3 से हीरा सिंह, 4 से कांता देवी और वार्ड 5 से हेतराम सदस्य चुनकर आए हैं। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सतीश कुमार और किशनजीत के समर्थकों ने जगातखाना में खूब आतिशबाजी और नारेबाजी की। वहीं, साथ लगती ब्रौ पंचायत में भी पूर्व जिला परिषद सदस्य शशि कटोच ने प्रधान पद का चुनाव लड़ कर जीत दर्ज की है। शशि कटोच ने 524 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी को खासे मार्जन से मात दी। वहीं, उपप्रधान पद के उम्मीदवार कर्णपाल शर्मा ने 329 मत लेकर जीत दर्ज करवाई, जबकि वार्ड 1 से गीता शर्मा, 2 से कुशवा, 3 से वीना, 4 से बुध राम, 5 से नोया राम, 6 से फूला देवी और वार्ड 7 से भोलादत्त सदस्य चुनकर आए हैं। जगातखाना और ब्रौ से चुनकर आए दोनों प्रधान पंचायत का हर संभव विकास करने का दावा कर रहे हैं। अब देखना होगा कि दशकों से विकास को तरसी इन पंचायतों में पांच वर्ष में सरकार और पंचायत की योजनाएं किस तरह से धरातल पर उतरती हैं। दोनों ही पंचायतों में पूर्व की अपेक्षा इस बार बेहतर और सशक्त प्रतिनिधि चुनकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed