{"_id":"6a05bc96279b2cb208026a10","slug":"pradhan-and-ward-members-elected-unopposed-in-gumma-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-160243-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गुम्मा पंचायत में प्रधान समेत वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गुम्मा पंचायत में प्रधान समेत वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने
विज्ञापन
दो उम्मीदवारों ने नामांकन लिए वापस, अब मतदान की जरूरत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई की गुम्मा पंचायत इस बार आपसी सहमति से निर्विरोध चुनी गई है। पंचायत में प्रधान से लेकर सभी वार्ड सदस्यों तक हर पद पर सर्वसम्मति बनने के कारण अब पंचायत में मतदान की आवश्यकता नहीं रहेगी। प्रधान पद के लिए डॉ. विद्या चौहान और किरण भंडारी ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि उपप्रधान पद के लिए राम लाल बदैईक और सुरेश मैदान में थे। बाद में पंचायत स्तर पर आपसी चर्चा और सहमति बनने के बाद किरण भंडारी और सुरेश ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद डॉ. विद्या चौहान को निर्विरोध प्रधान और राम लाल बदैईक को निर्विरोध उपप्रधान चुन लिया गया। इसके अलावा पंचायत के पांचों वार्डों से भी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। अणु वार्ड से विनोद, बागड़ा वार्ड से विनोद, गुम्मा वार्ड से रंजना, हुल्ली वार्ड से पूजा और प्रगतिनगर वार्ड से मीरा देवी को सर्वसम्मति से वार्ड सदस्य चुना गया है। स्थानीय लोगों ने पंचायत के निर्विरोध चुने जाने को क्षेत्र की सामाजिक एकता, भाईचारे और सकारात्मक सोच का प्रतीक बताया है। लोगों का कहना है कि चुनावी प्रतिस्पर्धा के बजाय आपसी सहमति से पंचायत का गठन होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और पंचायत सामूहिक सहयोग के साथ कार्य कर सकेगी। उधर, खंड विकास अधिकारी स्पर्श शर्मा ने बताया कि नामांकन वापस लिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आधिकारिक पुष्टि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद की जाएगी।