फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Potholes on Theog-Hatkoti NH make journey life-threatening

Rampur Bushahar News: ठियोग-हाटकोटी एनएच पर गड्ढों से बना जानलेवा सफर

Wed, 11 Jun 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Theog-Hatkoti NH make journey life-threatening
डब्ल लेन एनएच 707 ठियोग हाटकोटी सड़क पर बने गढ्ढे
बारिश से दो साल पहले गिरे डंगे और पुलियों के पास तंग सड़क को भी नहीं किया दुरुस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू/ कोटखाई। ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू राष्ट्रीय राज्य मार्ग-705 की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि बागवानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण दो साल पहले गिरे डंगे और पुलियों के पास तंग सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। छैला पुल, भूई, हूल्ली, कोकूनाला, खड़ापत्थर के दोनों ओर, जुब्बल के भगोली नाला, ऊपर दोची, दोची समेत कई स्थानों पर सड़क उखड़ चुकी है। कई जगह पर सड़क की सतह लगभग आधा फीट तक धंस चुकी है। कोटखाई में छोल से पहले वाले मोड़ पर करीब दस मीटर सड़क दो साल से धंसी हुई है। यहां पहले भी कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इन गड्ढों के कारण वाहनों का गुजरना बेहद कठिन हो गया है और हर रोज दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश के मौसम में यह स्थिति और भयावह हो जाती है, क्योंकि बारिश का पानी भरने के बाद गड्ढे नजर नहीं आते हैं।
भारी वाहनों के लिए मुश्किलें
सेब सीजन के लिए एक महीने का समय बचा है। इस सड़क पर लागातर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। ऐसे में बागवानों की चिंता और भी बढ़ गई है। क्षेत्र के सेब उत्पादक किसानों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो फलों की ढुलाई में भारी दिक्कत आएगी। इससे न केवल आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। बागवानों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। अगर शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो आगामी सीजन में बारिश होने से हालात और बिगड़ सकते हैं। इस सड़क से रोहडू, जुब्बल, कोटखाई और चिड़गांव सहित कई क्षेत्रों से सेब की फसल मंडियों के लिए पहुंचती है।
विज्ञापन

ठेकेदार को किया है सूचित
सहायक अभियंता एनएच शिव वरदान ने बताया कि इस सड़क का रखरखाव उसी ठेकेदार के जिम्मे है, जिससे पहले यह कार्य किया है। ठेकेदार को सड़क को दुरुस्त करने के लिए सूचित कर दिया गया है। समय रहते ठेकेदार इसे दुरुस्त नहीं करेगा, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी । ---

डब्ल लेन एनएच 707 ठियोग हाटकोटी सड़क पर बने गढ्ढे

डब्ल लेन एनएच 707 ठियोग हाटकोटी सड़क पर बने गढ्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed