{"_id":"69d2412d5b9100e26500cbec","slug":"potholes-on-the-road-create-problems-for-people-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-157487-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोगों के लिए परेशानी बना सड़क का गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोगों के लिए परेशानी बना सड़क का गड्ढा
विज्ञापन
रवा बाज़ार में दियाण्डली नाले के ऊपर बने पुल के साथ सड़क पर बना गड्ढा।
गड्ढे में पानी जमा होने से राहगीर झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(राेहड़ू)। नेरवा बाजार के बीचोंबीच दियांडली नाले के पुल के साथ सड़क पर बना गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हल्की सी बारिश होने पर भी यह गड्ढा पानी से भर जाता है। सड़क पर चल रहीं गाड़ियां जब इस स्थान से गुजरती हैं, तो पानी उछलकर राहगीरों पर जा गिरता है। इससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। प्रतिदिन स्कूली बच्चे और राहगीर इस स्थान से गुजरते हैं। कई बार स्कूली बच्चों को ड्रेस खराब हो जाने पर वापस घर जाकर बदलनी पड़ती है। स्थानीय लोग भी कई बार लोक निर्माण विभाग से इस गड्ढे को भरने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्थानीय निवासी अंकेश सूद, विकास, हरी राम, अमन पाल और दानिश ने लोक निर्माण विभाग से प्राथमिकता के आधार पर इसे भरने की गुहार लगाई है। इस विषय पर लोक निर्माण विभाग के उपमंडल नेरवा के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इस गड्ढे भर दिया जाएगा।