फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Polytechnic Institute Rohru Overall Winner

Rampur Bushahar News: बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू ओवरआल विजेता

Sat, 29 Apr 2023 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 29 Apr 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic Institute Rohru Overall Winner
बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में आयोजित खेल स्पर्धाओं की विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए।
रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में पाॅलीटेक्निक किन्नौर और पॉलीटेक्निक रोहड़ू के मध्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दो दिवसीय स्पर्धाओं में विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें वॉलीबाल, कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू ओवरआल विजेता रहा। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। छात्र वर्ग की वाॅलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस स्पर्धा में बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में फार्मेसी रोहड़ू ने प्रथम तथा कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के खेल अधिकारी महेश चौहान, खेल प्रशिक्षक सुमित चंद्र, मैच रेफरी प्रेम राज शर्मा, मनीष चौहान सहित संस्थान के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिता कराने से छात्रों में नेतृत्व की भावना और प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed