फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   political news rampur

बागवानों के मुद्दे नहीं उठा रहे जुब्बल-कोटखाई के विधायक : जयराम

Sat, 24 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई में जनसभा के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पर साधा निशाना
विज्ञापन

बोले, मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिक्षा मंत्री की बातों को सुनना बंद कर दिया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को कोटखाई में आयोजित जनसभा में कांग्रेस सरकार और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सेब बहुल जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के विधायक होने के बावजूद रोहित ठाकुर बागवानों की समस्याओं को प्रमुखता से नहीं उठा रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने दिवंगत भाजपा नेता नरेंद्र बरागटा को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा बागवानों के हितों के लिए आवाज बुलंद करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में क्षेत्र के बागवानों की समस्याओं को उस तरह नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा मंत्री की बातों को सुनना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बागवानी से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगा जाना चाहिए। प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि वर्ष 2022 में भाजपा सरकार के सत्ता छोड़ने के समय प्रदेश पर करीब 69 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब बढ़कर लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से बढ़ते कर्ज के बीच प्रदेश में हुए विकास कार्यों का हिसाब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा नेता चेतन बरागटा, भाजपा नेता शशि बाला और भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फालटा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed