{"_id":"69ad713991da3cd6e908636c","slug":"police-registered-a-case-investigation-underway-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155586-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में बीएसएनएल टावर से तार चोरी करते लोगों ने दबोचे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में बीएसएनएल टावर से तार चोरी करते लोगों ने दबोचे दो युवक
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के बरागली में बीएसएनएल टावर से तार चोरी करते दो युवकों को लोगों ने दबोच लिया। युवकों को ठियोग पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरागली निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शनिवार को उनके भाई सुरेश को दूरसंचार तकनीशियन किशन सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि बरागली में उनकी जमीन पर लगा बीएसएनएल टावर काम नहीं कर रहा है। इसके बाद नरेश, सुरेश और रणवीर टावर के पास पहुंचे। मौके पर करयाल निवासी सुमित टावर के पास खड़ा था, जबकि एक अन्य युवक टावर पर चढ़ा हुआ था। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। टावर पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम केलवी निवासी मुकेश कुमार बताया और उसके पास कटर था। जांच में पाया गया कि टावर के दो तार काटकर लटकाए गए थे। आरोप है कि मुकेश कुमार और सुमित मिलकर बीएसएनएल टावर से तार चोरी कर रहे थे। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।