फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police is making people aware of loudspeakers,

लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक कर रही पुलिस

Sat, 17 Apr 2021 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Police is making people aware of loudspeakers,
रामपुर पुलिस गाड़ी माइक लगा कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते खतरे से रामपुर क्षेत्र भी अछूता नहीं रह रहा है। सूबे में कोरोना पॉजिटिव मामले आने का सिलसिला फिर से शुरू हो चुका है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। वहीं बाहर से आने वाले मजदूरों का पंजीकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों के सीधे चालान न कर पुलिस गाड़ी में लाउडस्पीकर लगाकर जगह-जगह लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस आम जनता से मास्क पहनने, एक दूसरे से हाथ न मिलाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने का आग्रह कर रही है। पुलिस लोगों से बेवजह बाजार और भीड़भाड़ वाली जगह में न जाने की अपील की रही है ताकि कोरोना से अपने परिवार और गांव को बचाया जा सके।
विज्ञापन

शनिवार को झाकड़ी थाने से एएसआई बीर सिंह नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम गाड़ी में माइक लगा कर ज्यूरी सहित दूसरे क्षेत्रों में लोगों को कोरोना से सावधानी बरतने का बार-बार आग्रह करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि लोगों को कोरोना के प्रति पूरे उपमंडल में जागरूक किया जा रहा है। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, सावधानियां नहीं बरतेंगे, तब तक कोरोना से लड़ाई जितना मुमकिन नहीं है। उन्होंने बताया कि उपमंडल में बाहर आ रहे मजदूरों की सूची भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed