{"_id":"5dbdb6118ebc3e0167563648","slug":"police-case-rampur-hp-news-sml312850154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू में सैलून मालिक से सात का चिटटा 56 हजार रूपए की नकद राशि बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू में सैलून मालिक से सात का चिटटा 56 हजार रूपए की नकद राशि बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। स्थानीय पुलिस ने रोहड़ू बाजार में एक सैलून मालिक से सात ग्राम चिट्टा और 56 हजार नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी मुख्य रूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश का निवासी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से पकड़े गए आरोपी के चिट्टे के कारोबार में संलिप्त होने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने सैलून में दबिश देकर आरोपी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बीते करीब पंद्रह दिन पहले इसी सैलून में पुलिस ने एक युवक को भी चरस के साथ गिरफ्तार किया था। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है। पुलिस ने करीब 15-16 ग्राम पंचायत का दौरा करके ग्रामसभाओं में स्थानीय लोगों को नशा, पुलिस की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों व यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी है।