फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pickup fell in near Nerwa, youth died

नेरवा के समीप रेत से भी पिकअप गिरी एक युवक की मौत

Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
नेरवा ( रोहड़ू)। बाजार से करीब बारह किलोमीटर दूर टंडोरीनाला के समीप रेत ले जा रही पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल है।
विज्ञापन

पिकअप उत्तराखंड के खैरवा से रेत लेकर नेरवा की तरफ आ रही थी। टंडोरी के पास पिकअप पचास मीटर नीचे जा गिरी। पिकअप में दो चालक समेत दो युवक सवार थे। दुर्घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से नेरवा अस्पताल लाया जा रहा था। चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एक घायल को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मरने वाले व्यक्ति की पहचान सद्दाम पुत्र सुलेमान आयु 27 साल गांव तरशाणु, डाकघर और तहसील नेरवा, जिला शिमला और घायल की पहचान फारूख, पुत्र इब्राहिम आयु 23 साल गांव मूलशाक, डाकघर, रुसलाह, तहसील नेरवा के रूप में हुई है। नायब तहसीलदार विनय शर्मा ने मृतक के परिजनों को दस हजार और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने बताया कि नेरवा थाने में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। -- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed