फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Physical test and counselling for animal friend recruitment on June 12

Rampur Bushahar News: पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण और काउंसलिंग 12 जून को

Tue, 02 Jun 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उप मंडल क्वार के लिए पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) पदों की चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण एवं काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 12 जून 2026 को प्रातः 11 बजे उप मंडलीय पशु चिकित्सालय रोहड़ू में आयोजित की जाएगी। इसके बाद उसी दिन सायं चार बजे इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र (मूल प्रमाणपत्र) साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। शारीरिक परीक्षण के लिए पुरुष को 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट के भीतर तथा महिलाओं को 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। सभी को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से अनुपस्थित माना जाएगा। शारीरिक परीक्षण से संबंधित किसी भी विवाद की स्थिति में पशु मित्र उप समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण व काउंसलिंग में निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article