{"_id":"640778583eecfeb63f01f7c9","slug":"pharmacy-day-rohru-rampur-hp-news-c-19-1-81880-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ के जीवन पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ के जीवन पर डाला प्रकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में मंगलवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया गया। फार्मेसी दिवस का आयोजन फादर ऑफ फार्मेसी प्रो. महादेव लाल श्रॉफ की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्रो़ श्रॉफ की जीवन और फार्मेसी क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इसमें फार्मेसी विभाग के प्रथम और द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्राध्यापक वर्ग से विभाग के विभागाध्यक्ष शशि शर्मा, प्रवक्ता उदय चौहान, प्रवक्ता मनोज शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाने, नारा लेखन, भाषण सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रवक्ता मनोज शुक्ला ने फार्मेसी दिवस के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रोफेसर श्राॅफ को भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक के रूप में जाना जाता है। आज फार्मासिस्ट देश में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एक फार्मासिस्ट की भूमिका धीरे-धीरे दवाओं के डिस्पेंसर से लेकर बहुविषयक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के क्षेत्र में एक विशेषज्ञ के रूप में विकसित हो रही है।