फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People's work being affected by revenue workers' strike

राजस्व कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित हो रहे लोगों के कार्य : लोकेंद्र

Tue, 04 Mar 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
People's work being affected by revenue workers' strike
विधायक आनी लोकेद्र कुमार ​शिमला में राजस्व सचिव ओंकार शर्मा से पटवारी कानूनगों संघ की मांगों को
अतिरिक्त मुख्य सचिव से मिलकर राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा से मुलाकात कर राजस्व कर्मियों की हड़ताल और आपदा राहत कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने राजस्व कर्मियों की हड़ताल समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने और आपदा से त्रस्त लोगों को राहत देने की मांग की। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने मंगलवार को शिमला सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व, गृह और जनजातीय विकास) ओंकार शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आम जनता को हो रही असुविधा को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके और लोगों को राहत मिल सके। विधायक लोकेंद्र कुमार ने आनी क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी और बारिश से हुए नुकसान को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने की मांग की, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके। इस मौके पर विधायक डॉ. जनक राज और आनी विधायक लोकेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से सरकार से अपील की कि बर्फबारी और बारिश से प्रभावित लोगों को जल्द राहत दी जाए और आवश्यक कदम उठाए जाएं।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed