फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People will get the facility of park in Ward No. 1 of Nerwa

Rampur Bushahar News: नेरवा के वार्ड नंबर-1 में लोगों को मिलेगी पार्क की सुविधा

Sun, 01 Mar 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
People will get the facility of park in Ward No. 1 of Nerwa
नेरवा वार्ड नंबर एक में निर्मााणाधीन पार्क। संवाद
तीन चरणों में हो रहा निर्माण, अभी खर्च होंगे 5.98 लाख रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। शालवी नदी के दूसरे छोर पर बसे नेरवा के लोगों को शीघ्र पार्क की सुविधा मिलेगी। शालवी नदी के किनारे वार्ड नंबर-एक में पार्क का निर्माण किया जा रहा है। पार्षद शूरवीर राणा के प्रयासों से बन रहे इस पार्क का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। शूरवीर राणा ने बताया कि पहले चरण में पार्क के चारों ओर कंक्रीट की फेंसिंग की गई है। इसके ऊपर लोहे की फेंसिंग करने पांच बेंच स्थापित किए गए हैं। 35 मीटर लंबे और नौ मीटर चौड़े इस पार्क के दूसरे चरण में रेन शेल्टर, तीन बेंच और बच्चों के लिए दो झूलों का निर्माण किया गया है। इन दोनों चरणों में 5.98 लाख रुपये की लागत आई है, जबकि इसके तीसरे चरण में पीने के पानी की व्यवस्था, पार्क में टाइलें, रात के समय लाइटों की व्यवस्था और फूलों की क्यारियां बनाई जानी प्रस्तावित हैं। शूरवीर राणा ने बताया है कि तृतीय चरण का बजट अभी स्वीकृत नहीं हुआ है। बजट स्वीकृत होते ही पार्क का निर्माण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article