फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People uprooted cannabis plants in Kinfi.

Rampur Bushahar News: किनफी में लोगों ने उखाड़े भांग के पौधे

Tue, 14 Jul 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
People uprooted cannabis plants in Kinfi.
रामपुर की दुर्गम कूट पंचायत में महिलाओं चलाया भांग उखाड़ो सफाई अभियान। संवाद
जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नशामुक्त समाज के निर्माण और स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से कूट पंचायत में भांग उखाड़ो और स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत प्रधान सुषमा नेगी के नेतृत्व में आयोजित अभियान में महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अभियान के तहत किनफी क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगी भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर वहां फैली गंदगी और कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

अभियान में वार्ड सदस्य संतोष कुमारी, वन मित्र सुनीता, पंकज, राहुल, राजू और भगत सिंह सहित महिला मंडल की सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा नेगी ने कहा कि जनसहभागिता से चलाए जाने वाले ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। साथ ही अभियान में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed