फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People uniting in the campaign to save the existence of Kinnaur

किन्नौर के अस्तित्व को बचाने के लिए छेड़े अभियान में एकजुट हो रहे लोग

Fri, 30 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
People uniting in the campaign to save the existence of Kinnaur
किन्नौर में नन्हे मुन्हें बच्चों ने भी छेड़ा नो मींस नो, सेव किन्नौर अभियान। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। किन्नौर जिले को प्राकृतिक आपदाओं और तबाही से बचाने के लिए जिले के लोगों की ओर से छेड़े गए नो मींस नो सेफ किन्नौर अभियान ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। प्रदेश के हर कोने में जहां भी किन्नौर के लोग रह रहे हैं, इस अभियान से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि किन्नौर जिले में आए दिन भूस्खलन से जिले के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। किन्नौर को तबाही से बचाने के लिए जिले के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने जिले में बिजली परियोजनाओं के निर्माण पर रोक लगाने के लिए आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि परियोजना के निर्माण से टनलें बनीं और खनन हुुआ है। ऐसे में जहां लोगों को खतरा बना हुआ है, वहीं जिले में प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने के कगार पर हैं। इससे आने वाले समय में पेयजल किल्लत से जूझना पड़ेगा। ऐसे में जिले के लोगों ने जमीनी स्तर और सोशल मीडिया पर किन्नौर के अस्तित्व को बचाने के लिए पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि अब जिले में कोई भी जल विद्युत परियोजना का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे उन्हें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। परियोजनाओं के निर्माण से पहले ही स्थानीय लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं, भूस्खलन होना आम बात हो गई, खतरे के साये में रोजाना सफर हो रहा है और जलवायु परिवर्तन इन बिजली परियोजनाओं के निर्माण से हुआ है।

मंजीत, सरिना, अंजु, सुमेश, कमल सहित अन्य लोगों ने कहा कि किन्नौर में कई परियोजनाएं बनाई गई हैं, जिससे पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंचा है। जिले में प्रकृति से छेड़छाड़ करना भविष्य के लिए खतरा है। परियोजनाओं के निर्माण से जिला पहले ही खोखला बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed