फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people protest in sainj

सैंज में सड़कों पर उतरे लोग,डेढ़ घंटे किया चक्का जाम

Tue, 04 Oct 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
people protest in sainj
ठियोग के सैंज में सड़क पर धरना प्रदर्शन करते लोग - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के सैंज में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा पूरी नहीं होने पर क्षेत्र के लोग मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक देहा-सोलन-ठियोग मार्ग पर चक्का जाम किया।
विज्ञापन

इससे हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। इस दौरान गुस्साए लोगों ने प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीएम और विधायक ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। इसके बाद लोग सड़क से हटने को तैयार हुए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे रोषजदा ग्रामीण मांग को लेकर सैंज में देहा-सोलन-ठियोग पर पहुंचे और वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। इस दौरान लोगों में गुस्सा था कि पूर्व सरकार की घोषणा के बावजूद क्षेत्र के विद्यार्थियों को आदर्श विद्यालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों के सड़क पर बैठने के कारण थोड़ी देर में ही वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस के जवान सड़क को खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन अपने क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के लिए लोग सड़कों पर डटे रहे। स्थानीय निवासी भोपाल चौहान ने बताया कि वह लगातार इस बात को लेकर नेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास चक्कर लगाते रहे हैं, लेकिन पांच साल में सरकार ने इस कार्य को शुरू करना तक उचित नहीं समझा। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने मरीजों को ले जा रहे वाहनों को जाने दिया।
सिंघा बोले, मेरी भी गलती रही माफ करना
चक्का जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर आपको भी ज्ञापन भेजा गया था। इस बात पर विधायक राकेश सिंघा ने बताया कि यह मेरी गलती रही। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए विधायक समेत एसडीएम सौरभ जस्सल ने आंदोलनकारियों को मनाया। विधायक सिंघा बोले की मेरी भी गलती है मुझे इसके लिए माफ करना।

उन्होंने लोगों को कुछ दिनों में टेंडर लगाकर कार्य शुरू करने का वादा किया। इस दौरान किसान नेता जगदीश शर्मा ने बताया कि यह सैंज के लोगों के साथ जयराम सरकार ने भेदभाव किया है। पहले भी टेंडर किया गया था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया। आज भी बच्चे जिस भवन में शिक्षा ग्रहण कर रहे है, उसे असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाता है तो कौन जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed