फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People of Dashoti area will help in rebuilding the temple.

Rampur Bushahar News: तीन माह तक बंद रहेगी देवता जाहरू नाग की प्रौढ़, धार्मिक कार्यों पर रहेगी रोक

Wed, 22 Oct 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
People of Dashoti area will help in rebuilding the temple.
शनेरी स्थित देवता जाहरू नाग मंदिर में तीन माह तक नहीं होंगे धार्मिक अनुष्ठान। संवाद
12 अक्तूबर को आग की भेंट चढ़ी थी देवता की नवनिर्मित कोठी
विज्ञापन

मंदिर के नवनिर्माण के लिए देवता जाख रचोली, जलनाग सरपारा और दमुख डंसा ने दी मदद
दशोटी क्षेत्र के लोग मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए देंगे सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत के शनेरी गांव में देवता जाहरू नाग का नवनिर्मित मंदिर आग की भेंट चढ़ गया था। इसके चलते देवता के मंदिर की प्रौढ़ अगले तीन महीने तक बंद रहेगी। मंदिर में तीन महीने तक धार्मिक कार्य नहीं होंगे। वहीं, दशोटी क्षेत्र के लोगों ने मंदिर के पुननिर्माण के लिए हर संभव मदद देने पर हामी भरी है। साथ ही मंदिर के नवनिर्माण के लिए देवता जाख रचोली, जलनाग सरपारा और दमुख डंसा ने भी मदद दी है। परशुराम की ज्येष्ठ ठहरी स्थित देवता जाहरू नाग शनेरी की नवनिर्मित कोठी 12 अक्तूबर रविवार की शाम को भीषण आग की भेंट चढ़ गई थी। इस घटना में ढाई करोड़ की लागत से तैयार मंदिर का नवनिर्मित भवन देखते ही देखते राख में तब्दील हो गया था। बीते दिनों नोग घोड़ी के देव अधिष्ठाता दमुख डंसा जाहरू नाग के न्योते पर दुख की घड़ी में शनेरी गए थे, जहां दोनों देवता में आपसी वार्तालाप हुआ था। बीते रविवार को परशुराम मंदिर परिसर में गूर के माध्यम से मंदिर समिति के कार-कारिंदे और देवलुओं के समक्ष सरसों के दाने के साथ देवता ने आदेश जारी किया। इसमें बताया कि आग की घटना ने देव समाज को झकझोर के रख दिया है, जो भविष्य के लिए गहन चिंता का विषय है। देवता ने आदेश दिया कि देवता जाहरू नाग की प्रौढ़ अगले तीन महीने तक पूर्णतया बंद रहेगी। किसी भी तरह के धार्मिक कार्य के लिए मंदिर में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और न ही देवता का रथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए रखा जाएगा। केवल मात्र देवता के पुजारी को ही सुबह शाम मंदिर के अंदर धूप-बत्ती छोड़ने के लिए जाने की अनुमति रहेगी।

जाहरू नाग मंदिर समिती और दशोटी के लोगों ने देवता के मंदिर पुनर्निर्माण के लिए हर संभव सहायता देने के लिए देवता के समक्ष हामी भरी है। ठहरी के देवताओं और कार-कारिंदों ने भी जाहरू नाग मंदिर के लिए बढ़-चढ़ कर सहायता देने का भरोसा जताया है। देवता जाहरू नाग के पिता जल नाग सरपारा ने 30 हजार की सहायता राशि, देवता जाख रचोली की तरफ से 1.30 लाख और देवता दमुख डंसा ने भी मंदिर समिति के माध्यम से 51 हजार की सहायता राशि अब तक जारी की है। इसके अलावा विश्वविद्यालय बुशहर छात्र संघ ने भी 11 हजार की राशि मंदिर समिति के नाम जारी की है। देवता साहिब खंडेश्वर मंदिर समिती शनेरी के प्रधान सचिन कायथ ने बताया कि देवता जाहरू नाग मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए लोगों का भरपूर सहयोग लिया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए समिति हर तरह के सहयोग लेने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article