फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People got angry on leaving cattle in the forest in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में गोवंश जंगल में छोड़ने पर भड़के लोग

Thu, 07 Aug 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
People got angry on leaving cattle in the forest in Theog
रही घाट कीट सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त पिकअप । संवाद
पुलिस ने वाहन को किया जब्त, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग-रहीघाट कीट सड़क पर वीरवार सुबह एक वाहन से गोवंश को जंगल में छोड़े जाने की घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। सुबह जब कुछ लोग सुबह की सैर के लिए निकले, तो देखा कि कई गोवंश लावारिस सड़क पर घूम रहे हैं। इस दौरान एक संदिग्ध गाड़ी एचपी 10 बी 2422 सड़क किनारे ढलान पर खड़ी मिली। जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी के पास जाकर देखा, तो उसमें रस्सियां और पशुओं के लिए चारा (घास) पड़ा मिला। इससे संदेह और भी गहरा गया कि गोवंशों को इसी गाड़ी में लाकर जंगल में छोड़ा गया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसे क्रूरता और गैरकानूनी कृत्य बताते हुए कड़ी निंदा की है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि पशुओं को इस तरह जंगल में छोड़ना न केवल अपराध है, बल्कि यह मानवता के खिलाफ भी है। इससे न केवल पशुओं की जान को खतरा है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की भी आशंका बढ़ जाती है। उधर, थाना प्रभारी ठियोग श्याम तोमर ने बताया कि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article