{"_id":"61b20d4f5bc651219c0da2f3","slug":"people-dancing-in-lord-krishana-devotional-songs-rampur-hp-news-sml3928646173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण भजनों पर झूमे जलोड़ी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण भजनों पर झूमे जलोड़ी के लोग
विज्ञापन
बटाला मंदिर से कटोली गांव की ओर निकली भगवान श्रीकृष्ण की छड़ी यात्रा।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी के प्रसिद्ध भगवान मुरली मनोहर कृष्ण मंदिर बटाला से भगवान कृष्ण की छड़ी बीते बुधवार शाम बटाला पंचायत के कटोली के लिए रवाना हुई। उनके साथ मुरली मनोहर मंदिर बटाला के कारदार रामा नंद शर्मा सहित सभी देवलू भी मौजूद रहे।
कटोली पहुंचने पर भगवान कृष्ण का विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इसमें पारंपरिक जती और पौराणिक नटाउक गीतों को गाकर भगवान कृष्ण की स्तुति की गई। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर समा बांधे रखा। इसमें वृंदावन का कृष्ण कन्हैया सबकी आंखों का तारा, तेरी बंसी रा नजारा कृष्णा, तेरा जलवा कहां पर नहीं है, गाइये गणपति जग वंदन, क्यों खाया श्यामा मेरा माखन आदि भजन गाकर सबका मन मोहा।
कार्यक्रम के आयोजक भीमानंद शर्मा ने बताया कि भगवान मुरलीधर का आनी क्षेत्र में एकमात्र भगवान कृष्ण का प्राचीन मंदिर है। भगवान कृष्ण की आराधना कर वे अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं। वहीं इस दौरान यूपी के प्रसिद्ध दिनेश आचार्य ने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत भाग्य से प्राप्त हुआ है। इसलिए उन्होंने सत कर्म करते हुए मानव इस जीवन की उपयोगिता को समझ कर मन को हरि संकीर्तन में लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कारदार रामानंद शर्मा, गोपाल देव शर्मा, चुनी लाल, मंगत राम, लीला दत्त, राजू, हुकम चंद, हरिनंद, गोविंद, रमेश, गुप्त राम, भोपाल, चंद्र प्रकाश, देवकी नंदन और दिनेश आचार्य सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।