{"_id":"6751952bf85d9cf0b7004dbb","slug":"pensioners-meeting-discussion-on-pending-issues-expressed-anger-on-pending-demands-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-125968-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की लंबित देनदारियां एकमुश्त दे सरकार : सुदामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की लंबित देनदारियां एकमुश्त दे सरकार : सुदामा
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग डंसा संघ के पदाधिकारी बैठक में चर्चा करते हुए। संवाद
बैठक में कई मुद्दों पर हुआ मंथन, लंबित मांगों पर जताया रोष
चेताया, जल्द समस्या नहीं सुलझी, तो करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लंबे समय से प्रदेश सरकार पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। पेंशनर समय-समय पर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। सरकार पेंशनरों की लंबित देनदारियों को एकमुश्त दे, वर्ना पेंशनर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होंगे। यह बात लोक निर्माण विभाग संघ जोन डंसा की बैठक में सुदामा मेहता ने कही। वीरवार को आयोजित बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगें पूरी न होने के कारण रोष जताया गया। बैठक में आगामी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में फैसला लिया कि यदि सरकार जल्द पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा नहीं करती है, तो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में पेंशनरों की सरकार के पास लंबित पड़ी देनदारियां एकमुश्त अदा करने के लिए प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर भी मंथन किया गया, ताकि संघ को मजबूती प्रदान की जा सके। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया तो धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष केके शर्मा, लोक निर्माण विभाग संघ रामपुर सुरजन ठाकुर, ओपी शर्मा. श्रवण शास्त्री, मदन शास्त्री, डॉ. मोहन, यज्ञा नंद, बेली राम, बालक राम, हर दयाल और मदन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।