{"_id":"62813da19c01093a6329d1eb","slug":"pensioner-demand-jcc-metting-call-by-government-rampur-hp-news-sml40894710","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीसी की बैठक जल्द बुलाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीसी की बैठक जल्द बुलाए सरकार
विज्ञापन
पैंशनर वेलफेयर एसोसिएशन डंसा जोन की नई कार्यकारिणी के सदस्य सामुहिक चित्र में
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर खंड के अंतर्गत डंसा जोन की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डंसा जोन अध्यक्ष रामलाल कायथ ने की। इस मौके पर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन डंसा जोन की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें सुदामा राम मेहता को अध्यक्ष, रामलाल कायथ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोती लाल बुशहरी को महासचिव, रतनदास कोषाध्यक्ष, लाला राम शर्मा, जियालाल कायथ, सलाहकार सुरजन ठाकुर, कृष्ण नेगी को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में कर्मदेव, रामलाल, धर्म सिह और हरबंस को शामिल किया गया।
इस मौके पर संगठन सचिव केशव नेगी और ज्यूरी जोन के अध्यक्ष गोपाल मेहता मौजूद रहे। इस अवसर पर शिमला संगठन सचिव पेंशनर वेलफेयर संघ अमोलक राम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बैठक में नई संशोधित पेंशन मिलने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई। अमोलक राम ने प्रदेश सरकार सेे मांग की कि एरियर और ग्रेच्युटी की राशि एक मुश्त भुगतान किया जाए।
इसके अलावा 5-10-15 का लाभ जो 65 वर्ष के पेंशनर्स को पेंशन भत्ते के रूप में देय है, उसको नए वेतनमान में देने की मांग की गई। इसके अलावा बैठक में करुणामूलक आधार पर नौकरी देने में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जेसीसी की बैठक का आयोजन जल्द करवाया जाए ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हो सके।