फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pedestrian path constructed from the old bus stand to the college

Rampur Bushahar News: पुराने बस अड्डे से कॉलेज तक बने पैदल रास्ता

Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian path constructed from the old bus stand to the college
कॉलेज की समस्याओं को लेकर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्र
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने कॉलेज की लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को विभिन्न छात्र मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार तक पैदल रास्ते का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग उठाई। कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत के लिए नगर परिषद रामपुर से जल्द राशि स्वीकृति और मरम्मत कार्य शुरू करने, कॉलेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को फिर से सुचारु रूप से शुरू करने की मांग उठाई। विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद कई वर्षों से रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार तक पैदल रास्ते के निर्माण की मांग उठाती आ रही थी। इसके लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीते वर्ष 56 घंटों की भूख हड़ताल की। इसके बाद एसडीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। वहीं चेताया है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article