फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Peas are affected by drought, and on top of that caterpillars are destroying the crop

Rampur Bushahar News: मटर पर सूखे की मार, ऊपर से सुंडी कर रही फसल तबाह

Wed, 11 Jun 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
अधिक गर्मी के कारण झूलस रही मटर की फसल
विज्ञापन

बाजार में मटर के दाम में भी आई गिरावट

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। अधिक गर्मी के कारण मटर की फसल झूलस रही है, वहीं फल छेदक सुंडी फसल को तबाह कर रही है। इन दिनों बाजार में मटर के दाम कम मिल रहे हैं। वहीं, मटर की फली पर सुंडी की मार ने चिंता बढ़ा दी है। मटर की फसल के शुरू में दाम बेहतर रहे, लेकिन अब उत्पादन में भारी गिरावट से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूखे और सुंडी के प्रकोप से मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र के किसानों की बीज और खाद की कीमत भी वसूल नहीं हो पा रही है। मटर में सूखा पड़ने व फूल झड़ने से उत्पादन में आई भारी कमी से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सुंडी कीट के प्रकोप से हरे मटर की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इससे उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सुंडी कीट शुरुआत में पत्तियों को नुकसान पहुंचाता है। इसके बाद धीरे-धीरे फली को बर्बाद कर देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर इस कीट पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह उत्पादन में भारी गिरावट का कारण बन सकता है। किसानों के लिए जरूरी है कि वे सुंडी कीट के लक्षणों को पहचानें और समय पर उचित कदम उठाएं। मटर की फसल को सुंडी कीट से बचाना किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है, लेकिन सही समय पर उचित उपाय अपनाने से इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

अधिकांश लोग बागवानी के साथ कई स्थानों पर मटर तैयार कर रहे हैं। कुछ लोग मजदूरों से खाली जमीन पर मटर व अन्य बेमौसमी सब्जियों को तैयार करवा रहे हैं।
कीटनाशक से बचाएं फसल
कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. आग्रदास का कहना है कि कीटनाशक जैसे उपाय फसल को बचाने में कारगर साबित होते हैं। साथ ही जैविक उपायों को प्राथमिकता देकर फसल की गुणवत्ता और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे फसल की देखभाल में सतर्कता बरतें और विशेषज्ञों की सलाह का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article