{"_id":"6ad8abcf16be6cd99b05de30","slug":"passing-of-three-connecting-roads-in-kalbog-area-road-to-start-bus-service-clear-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-173009-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कलबोग क्षेत्र की तीन संपर्क सड़कों की पासिंग, बस सेवा शुरू होने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कलबोग क्षेत्र की तीन संपर्क सड़कों की पासिंग, बस सेवा शुरू होने का रास्ता साफ
विज्ञापन
कलबोग क्षेत्र की तीन संपर्क सड़कों की पासिंग, बस सेवा शुरू होने का रास्ता साफ
. एसडीएम डॉ. मनु वर्मा ने किया निरीक्षण, कई गांवों के लोगों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। लोक निर्माण विभाग के तहत बुधवार को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में 10 सड़कों की प्रशासनिक पासिंग की गई। इनमें जुब्बल क्षेत्र की छह, कोटखाई की तीन और नावर क्षेत्र की एक सड़क शामिल है। जुब्बल क्षेत्र में जरला-कियारा-भंवा, बुथाड़ा संपर्क मार्ग, नरखल खड्ड-बुठाड़ी, धानसर बस स्टैंड-धानसर मंदिर, खन्नार दोगरी-मढ़ाईक और मिहाणा खड्ड-बढ़ाल से लोअर शोभा सड़क की पासिंग हुई। कोटखाई क्षेत्र में गवालठ-लाकवी वाया शमुखर, ओजड़-मनौंण नाला और मुंडा ढांक-कराल सड़क, जबकि नावर क्षेत्र में घियोटा संपर्क मार्ग को प्रशासनिक पासिंग मिली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों के दौरान क्षेत्र में 203 सड़कों की पासिंग हुई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब 850 करोड़ रुपये के सड़क विकास कार्य प्रगति पर हैं। मेहता ने कहा कि सड़कें बागवानी क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि की आधारशिला हैं। बेहतर सड़क संपर्क से सेब उत्पादकों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन भी आसान होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।