{"_id":"67a1ff7efe74f0be440ad2e9","slug":"passengers-troubled-by-problems-at-nerva-bus-stand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-129325-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा बस स्टैंड में समस्याओं से यात्री होते हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा बस स्टैंड में समस्याओं से यात्री होते हैं परेशान
विज्ञापन
खाली मैदान में चल रहा नेरवा बस स्टेंड पर खड़ी बसे
न पीने का पानी, न बैठने का इंतजाम और न सार्वजनिक शौचालय
रात को लाइटों की भी नहीं व्यवस्था, लूटपाट का रहता है डर
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा के बस स्टैंड पर पीने के पानी, शौचालय और यात्रियों के लिए बैठने का इंतजाम नहीं है। साथ ही रोड लाइट भी नहीं है। इस कारण रात को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्ष 2014 में नेरवा में बस डिपो नेरवा खुला था। इस डिपो से करीब 50 बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। यहां गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन असुविधाओं के कारण इधर-उधर भटकते हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कत होती है। आज तक बस स्टैंड में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है और न ही सार्वजनिक शौचालय है। इससे लोगोें में भी काफी रोष है। इसके अलावा नेरवा बस स्टैंड पर धूप और बारिश से बचने के लिए वर्षा शालिका भी नहीं है। यात्रियों को खुले में खड़े होकर बसों को इंतजार करना पड़ता है। साथ ही रात के लिए लाइटों का इंतजाम भी नहीं है, जिससे रात को लूटपाट या अनहोनी डर रहता है।
चौपाल के पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट ने कहा कि बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण महिलाओं व बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया है कि नेरवा बस स्टैंड पर भवन का जल्द निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि वे बस स्टैंड में यात्रियों के लिए वर्षा शालिका और शौचालय की व्यवस्था करें।
बस स्टैंड के लिए भवन निर्माण को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लोगों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। - अनिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल परिवहन निगम डिपो नेरवा