{"_id":"6afd83db53dd9dba900b9881","slug":"passengers-traveling-to-racholi-troubled-by-the-arbitrary-behavior-of-auto-rickshaw-drivers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-175150-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रचोली जाने वाले यात्री ऑटो चालकों की मनमानी से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रचोली जाने वाले यात्री ऑटो चालकों की मनमानी से परेशान
विज्ञापन
. यात्रियों से 70 की जगह वसूला जा रहा 100 से 150 रुपये किराया
. मनमानी कर रहे ऑटो चालकों पर कार्रवाई की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में लोगों को राहत पहुंचाने के बजाय ऑटो चालक यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। रामपुर से रचोली जाने के लिए ऑटो चालक आनाकानी कर रहे हैं और यदि कोई चालक मानता भी है, तो वह निर्धारित किराये से अधिक वसूली कर रहा है। यात्रियों से 70 की जगह 100 रुपये से 150 रुपये वसूले जा रहे हैं। ऐसे में लोगों में खासी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से ऐसे ऑटो चालकों पर शिकंजा कसने और लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की है। लवी मेले के दौरान यात्रियों की अधिक आवाजाही को देखते हुए कुछ ऑटो चालक इसका नाजायज फायदा उठा रहे हैं। यदि कोई यात्री निर्धारित किराये के अनुसार 70 रुपये देने की बात करता है, तो कई चालक रचोली जाने से ही मना कर देते हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरी में अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। खासकर रोजमर्रा के कामकाज के लिए रामपुर आने वाले ग्रामीणों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभी तक संबंधित विभाग की ओर से किराये में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके बावजूद यात्रियों से मनमाने तरीके से किराया वसूलना नियमों की अनदेखी है। विभाग ने ऑटो चालकों को लोगों की सुविधा के लिए परमिट जारी किए हैं, लेकिन कुछ चालक इसी सुविधा का अनुचित लाभ उठाकर यात्रियों की जेब पर बोझ डाल रहे हैं।
परमिट और लाइसेंस रद्द करने की उठाई मांग
रचोली क्षेत्र की पार्वती नेगी, रेखा, अनिता, रमेश कुमार, रीना, मुकेश, अनिल, रिंकू और अथर्व सहित अन्य लोगों ने परिवहन निगम से मामले में कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित किराये से अधिक वसूली करने और यात्रियों को परेशान करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे चालकों के परमिट और लाइसेंस रद्द किए जाने चाहिए।
मनमानी करने वाले ऑटो चालकों की जांच की जाएगी। अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। - -नरेश वर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, परिवहन विभाग रामपुर
विज्ञापन
ऑटो यूनियन ने रचोली के लिए 30 रुपये अतिरिक्त किराया किराया बढ़ाया है। अब लवी मेले के कारण रामपुर से रचोली के 100 रुपये किराया लिया जा रहा है। - गोपाल, अध्यक्ष, ऑटो यूनियन