फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   partibha singh order to luhari company to solve grivances

परियोजना प्रभावित परिवारों की अनदेखी न करें लूहरी परियोजना प्रबंधक : प्रतिभा

Wed, 01 Mar 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
partibha singh order to luhari company to solve grivances
लूहरी परियोजना प्रभावितों के बैठक में भाग लेती सांसद एंव कांग्रेस प्रदेेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह
रामपुर बुशहर। सांसद प्रतिभा सिंह ने लुहरी जल विद्युत परियोजना निर्माणाधीन चरण प्रथम 210 मेगावाट के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परियोजना में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उनका रोजगार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा है कि प्रभावित परिवारों की अनदेखी नही होनी चाहिए। रामपुर के बायल में लुहरी जल विद्युत परियोजना चरण प्रथम के पुनर्वास और पुनर्विस्थापन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद प्रतिभा सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परियोजना से प्रभावित लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। लोगों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार जो परियोजना से पूरी तरह भूमिहीन हो गए हैं, उन्हें भूमि आवंटित की जाए। उन्हें जहां बसाया जा रहा है, वहां उनके लिए सड़क, पेयजल और मल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने परियोजना अधिकारियों से निर्माण कार्य में जुटी कंपनियों के कामकाज पर नजर रखने के भी निर्देश दिए। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बैठक में सभी अधिकारियों से जल विद्युत परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में रामपुर के विधायक नंदलाल, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि रोजगार से संबंधित सभी शिकायतों का निपटारा बिना किसी भेदभाव के किया जाना चाहिए। बैठक में एडीएम कुल्लू, एसडीएम निरमंड, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, वन मंडल अधिकारी के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed