फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parshuram's birthday will be celebrated with great pomp on 29 April

Rampur Bushahar News: परशुराम जन्मोत्सव 29 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा

Fri, 25 Apr 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
देवता साहिब दोगणू लालसा के मंदिर प्रांगण में सजेगा मेला
विज्ञापन

ठहरी के चार देवता साहिब करेंगे मेले में शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। प्राचीन समय में लयापुरी के नाम से प्रख्यात परशुराम की तीसरी ठहरी लालसा देवता साहिब दोगणू के मंदिर प्रांगण में 29 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर समिति ने जन्मोत्सव को लेकर पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। मेजबान देवता साहिब के अलावा देवता साहिब दमुख डंसा, जाहरू नाग शनेरी और योगेश्वर देवता शिंगला परशुराम जन्मोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। गौर हो कि नोग घोड़ी देव समिति ने चारों ठहरी के देवताओं की अगुवाई में परशुराम जन्मोत्सव आयोजित करवाने का दो वर्ष पहले फैसला लिया था। सबसे पहले ज्येष्ठ ठहरी शनेरी से परशुराम जन्मोत्सव मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। बीते साल देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में मनाया गया। इस बार लालसा में और अगले वर्ष कनिष्ठ ठहरी शिंगला में परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चार ठहरी देव समिति प्रधान बहादुर लाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा के मुताबिक 29 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे मंडप स्थापना के बाद परशुराम की झांकी के साथ मेजबान देवता दोगणू और मंदिर समिति के कारकूनों की ओर से ढोल-नगाड़ों की थाप पर तीन ठहरी के देवताओं का धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा। सुबह 10 बजे से परशुराम की कथा पंडितों के सानिध्य में लोगों को सुनाई जाएगी। दोपहर एक बजे मंत्रोच्चारण के साथ हवन करवा कर कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी। दोपहर 1:30 बजे भजन ब्रह्म भक्ति के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन रखा गया है। शाम 5:00 बजे देवताओं की विदाई की जाएगी। माता मंगला काली एवं देवता साहिब दोगणू मंदिर समिति प्रधान शीश शर्मा और उप प्रधान मनीष शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए और देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाकर पुण्य के भागी बनें। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed