फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   park to be built park to be built

Rampur Bushahar News: खारो में जल्द बनेगा शहीद स्मारक पार्क, 10 लाख की किस्त जारी

Tue, 15 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने खारो में जवानों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूह(किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड के खारो में पुल निर्माण के दौरान शहीद हुए सेना के जवानों की याद में जल्द ही शहीद स्मारक पार्क का निर्माण किया जाएगा। पार्क निर्माण के लिए राजस्व, बागवानी, जन जातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने 10 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की। जल्द ही लोक निर्माण विभाग पार्क का कार्य शुरू करेगा।


गौर हो कि आठ सितंबर 2005 को किन्नौर जिले के खारो में पुल निर्माण के दौरान भारतीय सेना की 18वीं इंजीनियर रेजिमेंट के 34 जांबाज जवानों ने अपने जान की आहुतियां दी थीं। पुल के निर्माण के दौरान अचानक हुए हादसे में सभी जवान सतलुज नदी में बह गए थे। देश के इन जांबाज सैनिकों को मंत्री जगत सिंह नेगी ने श्रद्धांजलि दी। मंत्री जगत सिंह नेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगते सामरिक दृष्टि और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थान पर देश के जांबाज सैनिकों की याद में शहीद स्मारक पार्क के रूप में एक सुंदर पार्क के निर्माण करने का फैसला लिया है। पार्क में हरे भरे पेड़ पौधे, फूल, पानी के फव्वारे, लोगों को बैठने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। जगत सिंह नेगी के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग ने इस पार्क की कंटूर प्लानिंग बना दी है और इस पार्क के निर्माण के लिए मंत्री ने 10 लाख रुपये की पहली किस्त लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है। मंगलवार को मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस स्थान का निरीक्षण किया और इन जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि पार्क के निर्माण में जितनी भी धनराशि खर्च होगी, उसका वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed