फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Parents' meeting held at Saraswati Vidya Mandir School, Dalash

जीवन में लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : डॉ. सिंकदर

Tue, 23 Jun 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Parents' meeting held at Saraswati Vidya Mandir School, Dalash
दलाश पहुंचने पर राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार जन समस्याएं सुनते हुए। संवाद
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल दलाश में अभिभावक सम्मेलन का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर दलाश में मंगलवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए और लक्ष्य को निर्धारित करते हुए हमें जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यालय के जो भी कार्य होंगे, उन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि छात्रों की हर गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि छात्रों को गलत रास्ते पर जाने से रोका जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेतराम गर्ग ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना पेश की। विद्यालय के प्रधानाचार्य दलीप वर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी मुख्यातिथि के समक्ष पेश की। इसके बाद स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव पवन, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मोहन भारती, विद्यालय के संरक्षक सोहनी राम राठी, श्यामानंद, सुरेश और विनोद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article