फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   panchyat samitti election in kinnour

रक्षम की कांग्रेस समर्थित सीमा बनी कल्पा पंस अध्यक्ष

Sat, 28 Sep 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
panchyat samitti election in kinnour
सीमा देवी के पंचायत समिति अध्यक्ष बनने के बाद खुशी जाहिर करते कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र छितकुल के रक्षम की महिला सीमा देवी पंचायत समिति की अध्यक्ष चुनी गई हैं। पूर्व अध्यक्ष के एक माह पहले इस्तीफा देने के बाद से अध्यक्ष पद रिक्त पड़ा था, जिसके बाद सर्वसहमति से सीमा देवी को जो कांग्रेस पार्टी से संबंध रखती हैं को अध्यक्ष पद सौंपा गया। शनिवार को पीठासीन अधिकारी डॉ. अवनिंदर शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

छितकुल के रक्षम वार्ड से 41 साल के बाद पंचायत समिति कल्पा में अध्यक्ष की कुर्सी रक्षम की सीमा देवी ने हासिल की है। शनिवार को चुनाव पीठासीन अधिकारी डॉ. अवनिंदर शर्मा ने निर्विरोध एकल विधिमान्य नामांकन प्रक्रिया से करवाया। शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान पंचायत सीमित 15 सदस्यों में से केवल 12 सदस्य मौजूद रहे, वहीं तीन सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। इससे पहले उषा देवी ने घरेलू कारणों के चलते करीब एक माह पूर्व अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन

सीमा देवी ने अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र भरा था। इसके बाद कल्पा देव कुमारी ने प्रस्तावक पेश किया और बलवंत सिंह ने समर्थन के पत्र पर हस्ताक्षर किए। पंचायत समिति कल्पा में कांग्रेस समर्थित 8 और भाजपा समर्थित चार सदस्य इस चुनाव में मौजूद रहे। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने एकल चुनाव का परिणाम पढ़ कर सुनाया, जिसमें सीमा देवी का निर्वाचन एकल विधिमान्य नामांकन के तहत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर सीमा देवी ने छितकुल और रक्षम ग्राम वासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को सभी सदस्यों के साथ मिलकर लागू किया जाएगा। पॉलीथिन और स्वस्थ किन्नौर के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीमा देवी का किन्नौरी टोपी और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, कड़छम पंचायत उपप्रधान राज कुमार, पितांबर नेगी, प्रताप नेगी, कुलवंत नेगी, भरत लाल नेगी, ललित पंचारस, सुनैना, प्रीतम और देव कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।

पीठासीन अधिकारी को मिठाई खिलाती नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा देवी।

पीठासीन अधिकारी को मिठाई खिलाती नवनियुक्त अध्यक्ष सीमा देवी।- फोटो : RAMPUR-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed