फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   panchyat

ग्रामीणों ने सर्वसहमति चुन ली डुबलिंग पंचायत

Fri, 25 Dec 2020 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
panchyat
सर्वसहमति से चुने डुबलिंग पंचायत के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। पूह उपमंडल के डुबलिंग के ग्रामीणों ने सर्वसहमति से निर्विरोध अपना प्रधान और उपप्रधान चुन लिया है। इसके अलावा वार्ड मेंबर को भी निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने किन्नौर जिले में 8 नई पंचायतों का गठन किया है, जिनमें से एक डुबलिंग पंचायत भी है। डुबलिंग गांव पहले पूह पंचायत के तहत आता था। यहां 5 वार्ड हैं। डुबलिंग के ग्रामीणों की नई पंचायत की मांग लंबे समय से चली आ रही थी, जिसे प्रदेश सरकार ने इस वर्ष पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा डुबलिंग बूथ के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पहली बार डुबलिंग पंचायत बनी है। पंचायत बनने के बाद गांव में भाईचारा बने रहे एवं कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए भी पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया को पूर्णविराम लगाते हुए गांव के मुख्य लामा की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें सभी की सहमति से भाजपा समर्थित चंद्र सिंह को निर्विरोध पंचायत प्रधान चुना गया। कांग्रेस समर्थित लक्ष्मी कांता को उप प्रधान चुना गया। विनोद ने बताया कि इसके अलावा 5 वार्ड सदस्यों को भी निर्विरोध चुना गया है, जिन्हें सरकार की ओर से दस लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। बैठक में ग्रामीणों सहित भाजपा समर्थित कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed