{"_id":"5f43eddf8ebc3ea9cb3ff3e4","slug":"panchyat-rampur-hp-news-sml3427636197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर को चार नई पंचायतों की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर को चार नई पंचायतों की मंजूरी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड में चार नई पंचायतें बनाने को लेकर मंजूरी मिल गई है। हजारों लोगों की बीते कई दशकों से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई। विकास खंड में पहले जहां 31 पंचायतें थीं, वहीं अब पंचायतों की संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दृष्टि से नई पंचायतों का गठन होना काफी महत्वपूर्ण है। इससे विकास को भी पंख लगेंगे।
गौरतलब है कि रामपुर विकास खंड की फांचा पंचायत का विघटन कर गानवी, गोपालपुर, धारगौरा पंचायत से सनारसा और दोफदा पंचायत का विघटन कर फूंजा और मशनू पंचायत का गठन किया गया है। दशकों से इन पंचायतों के लोग नई पंचायतें बनाने की मांग उठा रहे थे। पंचायतों का क्षेत्रफल अधिक होने के कारण समूचे क्षेत्रों में एक समान विकास नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते नई पंचायतों का गठन अब विकास की धारा में अहम भूमिका निभाएगा। दोफदा पंचायत जो विकास खंड की सबसे बड़ी पंचायत थी, अब उसका विघटन कर दो और नई पंचायतें फूंजा और मशनू बनाई गई हैं। दुर्गम क्षेत्र फांचा में भी क्षेत्रफल अधिक होने के कारण विकास से ग्रामीण वंचित थे, लेकिन विघटन के बाद अब इन क्षेत्रों में भी विकास के बजट में बढ़ोतरी होगी। उधर, विकास खंड अधिकारी रामपुर केआर कपूर ने बताया कि नई पंचायतों के गठन के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। व्हाट्सएप के जरिए ही सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रफल और आबादी के मुताबिक पंचायतों की ओर से प्रस्ताव जारी कर सरकार को भेजे गए थे, जिसके बाद यह मंजूरी मिली है।