{"_id":"69e7786894d723f6e5021696","slug":"panchkula-youth-arrested-with-936-grams-of-chitta-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158556-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचकूला का युवक से 9.36 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचकूला का युवक से 9.36 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर पुलिस ने गश्त करते पकड़ा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर थाना क्षेत्र के तहत भैरा खड्ड में पुलिस ने गश्त के दौरान युवक को 9.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम नीरथ के समीप भैरा खड्ड में गश्त कर रही थी। इसी दौरान युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उससे 9.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह (24) निवासी महादेव कॉलोनी, रायपुर सियुदी, जिला पंचकूला, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है।