फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   panchayats of Matiana block declared TB-free

Rampur Bushahar News: मतियाना ब्लॉक की 24 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

Tue, 11 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
panchayats of Matiana block declared TB-free
टीबी मुक्त पंचायत धगाली के प्रतिनिधि को सम्मानित करते बीएमओ राजेंद्र टेकटा। संवाद
स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणी में कीं सम्मानित
विज्ञापन

चीखड़, चरैन टिक्कर, देहना, कमाह, रोनी मतियाना और शर्मिला को मिला स्वर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत खंड मतियाना की 24 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में खंड चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र टेकटा की अध्यक्षता में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों को उनके किए गए कार्यों के आधार पर स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कुल 24 पंचायतों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इनमें छह पंचायतों को स्वर्ण श्रेणी प्रदान की गई है। ये पंचायतें चीखड़, चरैन टिक्कर, देहना, कमाह, रोनी मतियाना और शर्मिला हैं। नौ पंचायतों को रजत श्रेणी में रखा गया। इनमें दमयाणा, धगाली, घूंड, कलींड, कलजार मतियाना, कथोग, पड़गेया, शड़ी और शॉटयां शामिल हैं। शेष नौ पंचायतों को कांस्य श्रेणी मिली। इनमें भाज, ददास, धार कंद्रू, क्लींडा मतियाना, कोट शिलारू, क्यारा, महोग, सरोग और सतोग पंचायतें हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र टेकटा ने सभी सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी। खंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत का सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह समुदाय को टीबी जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय जनता से आह्वान किया। उन्होंने टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की समय पर पहचान कर जांच एवं उपचार पूर्ण करवाने में सहयोग करने की अपील की। इसका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक टीबी मुक्त बनाना है। समारोह में उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने टीबी उन्मूलन अभियान में आगे भी पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। सामुदायिक भागीदारी से ही टीबी मुक्त हिमाचल का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article