{"_id":"600829d38ebc3e31aa22138d","slug":"panchayat-elction-in-rampur-kinnaur-rampur-hp-news-sml35831922","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रामपुर में 12, ननखड़ी में 6 और किन्नौर में 24 पंचायतों में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रामपुर में 12, ननखड़ी में 6 और किन्नौर में 24 पंचायतों में होगा मतदान
विज्ञापन
रामपुर/किन्नौर। पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण का मतदान वीरवार को होगा। रामपुर उपमंडल की 12 और ननखड़ी की 6 पंचायतों में मतदान होगा। वहीं, किन्नौर जिले की 24 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। हजारों मतदाता चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। रामपुर उपमंडल की भड़ावली, दत्तनगर, सनारसा, सरपारा, गानवी, शाहधार, धार-गौरा, फूंजा, रचोली, शिंगला, देवठी, कूहल और ननखड़ी की गाहन, खड़ाहण, जाहू, खुन्नी-पनोली, अड्डू और खोलीघाट पंचायत में मतदान होगा।
वहीं, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के अंतिम चरण के चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 122 मतदान दल गठित किए गए हैं, जो सभी अपने-अपने गंतव्य पर पहुंच चुके हैं। जिले में अंतिम और तृतीय चरण में 24 पंचायतों में मतदान होगा, जिनमें कल्पा खंड की 8 पंचायतें, पूह खंड की 10 और निचार खंड की 6 पंचायतें शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि कल्पा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दूनी, तेलंगी, युवारंगी, पूर्वनी, मेबर, चांसू, थेमगरंग, बटसेरी, पूह खंड की ग्राम पंचायत चांगो, लियो, डुबलिंग, नेसंग, सुन्नम, जंगी, आसरंग, रिस्पा, ठंगी और स्पीलो शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निचार की तरांडा, पानवी, चगांव, उरनी, यंागपा-1 और नाथपा में चुनाव होगा। मतदान प्रात: 8 से सांय 4 बजे तक होगा।