राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरपारा में बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का विषय जल ही जीवन है और पृथ्वी दिवस रहा। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। चित्रकला के जरिये विद्यार्थियों ने जल ही जीवन है का महत्व बताया। जल ही जीवन है विषय की चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, रितिका द्वितीय, विक्रम ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में प्रनीता ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और सुप्रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। पृथ्वी दिवस थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विश्वयात ने प्रथम, सान्या ने दूसरा और सुहानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में आदित्य ने पहला, रितिका ने दूसरा और सुप्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार ने मंच संचालन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

सरपारा स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित विद्यार्थी | संवाद