फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Padma School's basketball court will be renovated with Rs 9 lakhs

Rampur Bushahar News: पद्म स्कूल का बास्केटबाल कोर्ट नौ लाख से संवरेगा

Mon, 10 Feb 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद करेगा कायाकल्प, हजारों बच्चों को मिलेगी खेलने की बेहतर सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पद्म छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में बने बास्केटबाल कोर्ट की जल्द हालत सुधारी जाएगी। वर्षों से खस्ताहाल बास्केटबाल कोर्ट को नगर परिषद नौ लाख रुपये से संवारेगा। इससे स्कूल में पढ़ रहे सैकड़ों छात्रों को लाभ मिलेगा, वहींं शहर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को भी खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। पद्म छात्र स्कूल रामपुर में वर्षों से बास्केटबाल कोर्ट की हालत खस्ता बनी हुई है। कोर्ट जगह-जगह गड्ढे पड़ने से पूरी तरह से खराब हो चुका है। बास्केटबाल खेलने वाले छात्रों और खिलाड़ियों को भारी समस्या पेश आ रही है, वहीं चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। स्कूल में बने बास्केटबाल कोर्ट में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा शहर सहित आसपास क्षेत्रों के हजारों खिलाड़ी खेलने आते हैं। मैदान की उचित व्यवस्था न होने और कोर्ट के खस्ताहाल होने के कारण बास्केटबाल खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार स्कूली बच्चों और खेलने पहुंचने वाले खिलाड़ियों ने स्कूल प्रबंधन और नगर परिषद से खस्ताहाल कोर्ट को दुरुस्त करने की मांग उठाई, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। अब स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर आई है।


करीब नौ लाख रुपये की लागत से खस्ताहाल बास्केटबाल कोर्ट की हालत सुधारी जाएगी। कोर्ट के कायाकल्प होने से क्षेत्र के स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष, नगर परिषद रामपुर
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed